उत्तराखंड: (अच्छी खबर)-UKPSC ने जारी किया इस परीक्षा का नोटिफिकेशन, पढिय़े पूरी खबर…

खबर शेयर करें

UTTARAKHAND NEWS: बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। आयोग लगातार परीक्षाओं की तीथियां जारी कर रहा है। 09 अगस्त , 2021 द्वारा विज्ञापित उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य ( सिविल ) अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा -2021 के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन के सापेक्ष आवेदन करने वाले औपबन्धिक रूप से अर्ह अभ्यर्थियों हेतु उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य ( सिविल ) अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा -2021 का आयोजन दिनाँक 12 दिसम्बर , 2021 ( रविवार ) को उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न नगरों में किया जायेगा ।

उक्त परीक्षा के लिए औपबन्धिक रूप से अर्ह अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र ( Admit Card ) दिनाँक 26 नवम्बर , 2021 से आयोग की वेबसाईट www.ukpsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं । अभ्यर्थियों को डाक द्वारा पृथक से कोई सूचना / प्रवेश पत्र ( Admit Card ) प्रेषित नहीं किये जायेंगे ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।