उत्तराखंड कोरोना अपेडट- आज इन तीन जिलों में फूटा कोरोना बम

खबर शेयर करें

Uttarakhand Live News- मंगलवार को उत्तराखंड में कोरोना बम फूट गया। लगातार प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। आज प्रदेश में 791 नए मामले सामने आए हैं। जबकि सात कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। उत्तराखंड में अब तक 103602 कोरोना केस सामने आ चुके हैं, जिनमें से 96647 मरीज ठीक हो चुके हैं। आज एम्स ऋषिकेश, कैलाश अस्पताल देहरादून, हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में पांच मरीजों की मौत हुई जबकि सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी और सिनर्जी अस्पताल देहरादून में भी एक-एक मरीज की मौत हुई। आज 34 हजार 968 सैंपल जांच के लिए भेजे गए जबकि 17 हजार 788 सैंपल की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। इसके अलावा

कोरोना के मामले

Ad Ad

देहरादून-         303
हरिद्वार-          185
नैनीताल-          107
अल्मोड़ा-           6
बागेश्वर-           11
चमोली-            3
चंपावत-            2
पौड़ी-                1
पिथौरागढ़-         45
रुद्रप्रयाग-           5
टिहरी-               75
ऊधमसिंह नगर-  41
उत्तरकाशी-         7

यह भी पढ़ें 👉  नैनीतालः घटगढ़ में वाइन शॉप खोलने का विरोध, स्थानीय लोगों में आक्रोश

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।