UP Panchayat Chunav Result Live: यहां सिर्फ दो वोटों से प्रत्याशी ने जीता ग्राम प्रधान का चुनाव, देखिये यूपी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के हाल

खबर शेयर करें

लखनऊ- UP Panchayat Chunav Result Live: उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2021 की मतगणना जारी है। आज सुबह से मतगणना का कार्य शुरू हुआ। हालांकि कई जगह देर से मतगणना शुरू हुई। ऐसे में रिजल्ट को लेकर सुबह से ही प्रत्याशियों में कशमकस देखने को मिली। मतगणना के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का जमकर उल्लंघन हुआ है। हालात ये थे कि एटा में मतगणना केंद्र पर दो प्रत्याशी समर्थक भिड़ गए जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पंचायत चुनाव का पहला रिजल्ट इटावा में घोषित किया गया।

कोरोना वायरस के चलते रविवार को प्रदेश के 829 केंद्रों पर मतगणना हो रही है। सुप्रीम कोर्ट से शनिवार को हरी झंडी मिलने के बाद जिला, क्षेत्र व ग्राम पंचायत सदस्यों के अलावा ग्राम प्रधान पदों के 1289830 उम्मीदवारों के भाग्य का आज फैसला होगा। चंदौली में गजब का घमासान देखने को मिला। यहां सिर्फ दो वोट से ओमप्रकाश ग्राम प्रधान का चुनाव जीत गये। उत्तर प्रदेश को तीन प्रदेश के जोडऩे वाले चंदौली जीते में प्रधान पद के लिए काफी कांटे के संघर्ष में एक प्रत्याशी ने सिर्फ दो वोट से जीत दर्ज की। चंदौली की चकिया ब्लाक की ग्राम सभा इसहुल का परिणाम सबसे पहले आया। प्रधान पद के प्रत्याशी ओमप्रकाश 470 मत प्राप्त कर दो वोट से जीते जबकि चंदन को 468 मत मिले। उन्होंने प्रत्याशी चंदन को हराया।

Ad Ad
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।