NEET MDS 2022 के लिए रजिस्‍ट्रेशन शुरू, इस दिन होगी परीक्षा…

खबर शेयर करें

NEET MDS 2022: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, NEET MDS 2022 के लिए रजिस्‍ट्रेशन की प्रक्रिया का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये रजिस्ट्रेशन आज यानी 21 मार्च को दोपहर 3 बजे से शुरू हो जाएंगे।

रजिस्ट्रेशन अब 10 दिनों तक खुले रहेंगे यानी स्टूडेंट्स 30 मार्च तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। कैंडीडेट्स आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर आकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि NEET MDS 2022 परीक्षा अब 2 मई, 2022 को आयोजित की जानी है।

संशोधित शेड्यूल के मुताबिक, उम्मीदवार अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं। इसके बाद ही एडमिट कार्ड जारी होंगे। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर विजिट करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-भू-कानून उल्लंघन पर डीएम का बड़ा फैसला, 250 वर्ग मीटर भूमि राज्य सरकार के नाम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।