उत्तराखंड:(बड़ी खबर)- उत्तराखंड से दुष्यंत गौतम की छुट्टी, भाजपा ने इन्हें बनाया नया प्रभारी

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। पार्टी ने राम माधव को उत्तराखंड का नया प्रदेश प्रभारी बनाया है। उनके साथ बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब भाजपा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठन को मजबूत करने में जुटी है।

राम माधव को संगठन और राजनीतिक रणनीति के क्षेत्र में लंबे अनुभव वाला नेता माना जाता है। वहीं बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन को सह प्रभारी बनाए जाने से उत्तराखंड में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी चुनावी तैयारियों में नई टीम के साथ काम करने की जिम्मेदारी होगी।

Ad

इससे पहले दुष्यंत गौतम उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अगस्त में भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम घोषित होने के बाद उत्तराखंड में नए प्रदेश प्रभारी को लेकर चर्चा तेज हो गई थी।

सितंबर में हल्द्वानी में हुई भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भी संगठन और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन हुआ था। उस समय दुष्यंत गौतम प्रदेश प्रभारी के रूप में बैठक में मौजूद रहे थे।

नए प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति को भाजपा के आगामी चुनावी अभियान के लिहाज से महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। अब नई टीम के सामने प्रदेश संगठन के साथ समन्वय बनाते हुए बूथ स्तर तक पार्टी की तैयारियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।