Sarkari Naukri: RBI ने जारी किया नोटिफिकेशन, इन पदों पर निकली बंपर भर्ती…

खबर शेयर करें

Sarkari Naukri: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदावरों के लिए एक बेहद अच्छी खबर है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI में असिस्टेंट पद पर भर्ती निकली है।  इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को आज यानी 13 सितंबर 2023 से शुरू कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई तकर सकते हैं। नोटिफिकेशन ने अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर 2023 है। अधिसूचना में दिए गए विवरण के अनुसार इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 450 असिस्टेंट पदों पर भर्ती की जाएगी।

भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आवेदकों के पास कुल मिलाकर कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों के पास 1 सितंबर, 2023 तक ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के मामले में, न्यूनतम अंकों की कोई आवश्यकता नहीं है, लेकिन उत्तीर्ण कक्षा में स्नातक की डिग्री की आवश्यकता है।

Ad Ad

जारी की गई अधिसूचना से मिली जानकारी के मुताबिक इस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 21 अक्टूबर और 23 अक्टूबर को निर्धारित है। वहीं मेंन एग्जाम को 2 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवदेन करने वाले कैंडिडेट्स की मिनिमम आयु 20 साल और अधिकतम 28 साल होनी चाहिए। इस विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।