नई दिल्ली। सीएम केजरीवाल ने लगाया दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू, दिखिये किन चीजों में मिलेंगी छूट

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया हैं। वीकेंड कर्फ्यू शुक्रवार रात 10 बजे शुरू होगा और सोमवार सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। आज दोपहर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन नई पाबंदियों का ऐलान किया।

बता दे कि दिल्ली में पिछले दिन ही 17 हज़ार से अधिक नए केस दर्ज किए गए थे।वीकेंड कर्फ्यू को लेकर अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि जरूरी सेवाओं को खुला रखा जाएगा, जिनकी शादियों की तारीख तय है उन्हें पास दिए जाएंगे। इसके अलावा मॉल, जिम, स्पा, बाजार और अन्य चीज़ें बंद रहेंगी, सिनेमा हॉल 30 फीसदी के हिसाब से चल सकते हैं।

Ad Ad

वीकेंड में सिर्फ इलाके के हिसाब से एक बाजार को खोला जाएगा। हफ्ते में पांच दिन लोग काम करें, लेकिन वीकेंड में घरों में रहने की कोशिश करें। वही अगर किसी को अस्पताल जाना है, एयरपोर्ट, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन जाना है उन लोगों को वीकेंड कर्फ्यू के दौरान छूट रहेगी, लेकिन इसके लिए पास लेना होगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।