KVS Admit Card 2023: KVS का PRT एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड…

खबर शेयर करें

KVS Admit Card 2023: केंद्रीय विद्यालय संगठन में प्राइमरी टीचर पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक किया जाएगा। केवीएस ने आज पीआरटी के अलावा पीजीटी और हिंदी ट्रांस्लेटर एग्जाम का भी एडमिट कार्ड जारी किया है। बता दें कि परीक्षा हॉल में बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए दिशानिर्देशों को भी ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें। आगे पढ़िये…

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने प्राइमरी टीचर (PRT) सहित अन्य एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 18 फरवरी 2023 को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने केवीएस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वह अब आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं। आगे पढ़िये…

Ad

केवीएस में पीजीटी के 1409 पद, टीजीटी के 3176 पद और पीआरटी के 6414 पद सहित अन्य कई पदों पर भर्ती होगी। पीआरटी पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 35,400 रुपए से 1,12,400 रुपए महीने तक वेतन मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिस चेक कर सकते हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।