बागेश्वर :(बड़ी खबर)-स्कूल जाते समय प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी

खबर शेयर करें

Bageshwar News। जिले के राजकीय इंटर कॉलेज भटकोला के प्रधानाचार्य की शनिवार सुबह स्कूल जाते समय चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा शनिवार सुबह विद्यालय के लिए निकले थे। आरोप है कि विद्यालय का ही एक बाबू पहले से रास्ते में चाकू लेकर घात लगाए बैठा था। जैसे ही प्रधानाचार्य वहां पहुंचे, आरोपित ने उन पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल दयानंद टम्टा को परिजन और स्थानीय लोग तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: श्रावणी मेले का हुआ शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने जागेश्वर धाम में की पूजा-अर्चना

घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल में शिक्षकों, परिचितों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। प्रधानाचार्य की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में हरेला मेले का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया पौधरोपण

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपित की तलाश और घटना के कारणों की जांच में जुटी है। शिक्षक समाज ने इस जघन्य वारदात की कड़ी निंदा करते हुए आरोपित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।