Govt Job: इन विभागों में निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास युवाओं को भी मिलेगा मौका

खबर शेयर करें

Govt Job: नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 14 जून 2022 से आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के 1 पद, डाटा डिजाइनर के 1 पद, एप्लीकेशन एनालिस्ट के 2 पद, सॉल्यूशन आर्किटेक्ट के 1 पद, सीनियर एंटरप्राइज आर्किटेक्ट के 1 पद, सॉफ्टवेयर इंजीनियर के 2 पद और सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के 2 पद सहित कुल 21 पदों पर भर्ती की जाएगी।

वहीं, राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला ने तकनीशियन के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवार 3 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड डाक के जरिए ही आवेदन करना होगा। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन सीबीटी परीक्षा के जरिए किया जाएगा। परीक्षा का समय 2 घंटे 30 मिनट का होगा और कुल 150 प्रश्न पूछें जाएंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।