Govt Job: डाक विभाग में निकली बंपर भर्ती, 8वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका…

खबर शेयर करें

India Post Recruitment 2022: भारतीय डाक ने स्किल्ड आर्टिसंस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार India Post Skilled Artisans Recruitment 2022 के लिए निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर 1 अगस्त 2022 की शाम 5 बजे तक भेज सकते हैं।

आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय डाक में वेल्डर, कारपेंटर, टायरमैन, इलेक्ट्रीशियन और मैकेनिक ट्रेड में स्किल्ड आर्टिसंस के 7 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। कुल रिक्तियों में से सामान्य वर्ग के लिए 3 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 1 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 2 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 1 पद शामिल हैं।

Ad Ad

भारतीय डाक में इन पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवार 8वीं पास होना चाहिए या फिर संबंधित ट्रेड में सर्टिफिकेट होना चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 2 के तहत 19900 रुपए से 63200 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। उम्मीदवार के लिए तय समय के अंदर आवेदन कर सकते हैं। सभी उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता अवश्य जांच लें। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।