Job News: होमगार्ड के 3842 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 8वीं पास को मिलेगी नौकरी…

खबर शेयर करें

Home Guard Recruitment 2023 Rajasthan: राजस्थान में होमगार्ड की बंपर भर्ती आई है । भर्ती के माध्यम से 8वीं पास उम्मीदवार बिना परीक्षा नौकरी पा सकते हैं । कुल 3842 पद इसके माध्यम से भरे जाएंगे. ऐसे में कहां और कैसे फॉर्म भरना है और कैसे चयन होगा इसकी पूरी डिटेल यहां साझा की जा रही है ।

भर्ती के लिए निदेशालय, गृह रक्षा राजस्थान, जयपुर की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है । जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 3842 होमगार्ड के पद भरे जाने हैं । जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी से शुरू हो जाएगी । इच्छुक उम्मीदवारों को पहले एसएसओ आईडी बनानी होगी । जो की आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाकर बनाई जा सकती है । इसके बाद वेबसाइट recruitment2.rajasthan.gov.in पर जाकर भर्ती के लिए आवेदन जमा करना होगा । आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 फरवरी है.

Ad Ad

योग्यता-आवेदन करने वाले उम्मीदवार न्यूनतम 8वीं पास होने चाहिए । साथ ही उम्मीदवार की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए । इसके अलावा कुछ शारीरिक योग्यता भी निर्धारित है, जिसके डिटेल नोटिफिकेशन में उपलब्ध है ।

चयन-पदों पर उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक माप तौल परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन के माध्यम से किया जाएगा. यह प्रक्रिया अप्रैल माह में आयोजित की जा सकती है। प्रक्रिया की जानकारी परीक्षा प्रारंभ होने के 15 दिन पहले वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी । वहीं उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा के 7 दिन पहले उपलब्ध करा दिए जाएंगे ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।