Job Alert: डाक विभाग में इन पदों पर निकली 8वीं पास के लिए भर्ती, ऐसे करें आवदेन…

खबर शेयर करें

Post Office Recruitment 2022: डाक विभाग में नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. पोस्ट ऑफिस में ट्रेडर्स (Traders) के पद पर वैकेंसी निकाली है. इन पदों आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जो 8वीं पास के बाद नौकरी तलाश रहे हैं. इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर 2022 है. जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वे जल्द से जल्द आवेदन कर लें. भारतीय डाक विभाग में कुल 7 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. ये सभी पद ट्रेड से संबंधित हैं. इसमें इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, वेल्डर और कारपेंटर के पद शामिल हैं.

पोस्ट ऑफिस में पदों का विवरण

कुल 07 पदों पर यह भर्ती निकाली है-

Ad Ad
  • एमवी मैकेनिक के लिए 1 पद
  • एमवी इलेक्ट्रीशियन के लिए 2 पद
  • पेंटर के लिए 1 पद
  • वेल्डर के लिए 1 पद
  • कारपेंटर के लिए 2 पद

आयु सीमासैलरी

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए और वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सरकारी नियमों के तहत आयु में विशेष छूट दी गई है. चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-2 के तहत हर महीने वेतन के तौर पर लगभग 19,900 रुपए से लेकर 63,200 रुपए तक सैलरी दी जाएगी.

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार डाक विभाग में इन पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन के लिए भारतीय डाक विभाग की वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर 2022 है.  इन सभी पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, तो सबसे पहले इंडिया पोस्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन पत्र को डाउनलोड करना होगा, जिसमें आपको अपनी सभी जरूरी जानकारी को दर्ज कर 100 रुपये आईपीओ लगाना होगा. इसके बाद आपको यह एप्लीकेशन फॉर्म ‘द मैनेजर, मेल मोटर सर्विस, सीटीओ कंपाउंड, तालाकुल्लम, मदुरई-625002’ के पते भेजना होगा.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।