हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- पुलिस ने पकड़ी 60 लाख की हेरोइन और 4 लाख की स्मैक, यहां होती थी सप्लाई

खबर शेयर करें

HALDWANI NEWS: चुनाव के मद्देनजर नैनीताल पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। एसएसपी पंकज भट्ट ने बड़ा खुलासा करते हुए 60 लाख की हेरोइन बरामद की है जो अब तक का सबसे बड़ा मामला है। आज खुलासा करते हुए एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि विधान सभा चुनाव के मददेनजर पुलिस को सूचना मिली कि हल्द्वानी में ड्रग सप्लाई हो रही है। तुंरत हरकत में आकर थाना मुखानी पुलिस टीम एसओजी नैनीताल की संयुक्त टीम के द्वारा ब्लॉक तिराहे से भगवानपुर रोड को जाने वाले मार्ग चैकिंग के दौरान अन्तर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर सोमदत्त पुत्र ओमदत्त प्रकाश निवासी सैनी मेरठ ए यूपी की तलाशी की तो उसके पास सेे 541 ग्राम हेरोइन व 26 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी पंकज भट्ट ने खुलासा करते हुए बताया कि 541 ग्राम हीरोईन जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभ 60 लाख रूपये है। वहीं 26 ग्राम स्मैक जिसकी कीमत लगभग 04 लाख रूपयो है। नैनीताल जिले का चार्ज लेने के बाद एसएसपी भट्ट ने लगातार नशे के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।