हल्द्वानी : विज्डम स्कूल में चला गाँधी जयंती पर स्वच्छता अभियान

Haldwani News : आआज विज्डम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं प्राचार्य ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण तथा ध्वजारोहण कर किया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष और देश के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
जयंती के अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों ने विद्यालय के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया। विद्यार्थियों ने सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं स्टाफ को मिष्ठान वितरित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सुधा सिंह, कपिल सिंह और ज्योति पांडे का विशेष सहयोग रहा।













