GOVT JOB: भारतीय डाक विभाग में निकली बंपर भर्ती, जल्द, 10वीं और 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका…

खबर शेयर करें

India Post Recruitment 2021: भारतीय डाक में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है। बिहार पोस्टल सर्कल में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। सभी इच्छुक उम्मीदवार  के लिए 31 दिसंबर 2021 तक या उससे पहले निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर भेज सकते हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहार पोस्टल सर्कल में पोस्टल असिस्टेंट के 31 पद, सॉर्टिंग असिस्टेंट के 11 पद , पोस्टमैन के 5 पद और मल्टी टास्किंग स्टाफ के 13 पद सहित कुल 60 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पोस्टल असिस्टेंट /सॉर्टिंग असिस्टेंट और पोस्टमैन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। वहीं, मल्टी टास्किंग स्टाफ पद के लिए 10वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार को स्थानीय भाषा की भी अच्छी जानकारी होनी चाहिए।

Ad Ad

यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटा के तहत की जा रही है इसलिए राज्य स्तर या राष्ट्रीय स्तर या अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने वाले उम्मीदवार भारतीय डाक में भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। सभी योग्य उम्मीदवार India Post Bihar Circle Recruitment 2021 के लिए 31 दिसंबर 2021 तक स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से अपना आवेदन भेज सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।

पोस्टल असिस्टेंट / सॉर्टिंग असिस्टेंट और पोस्टमैन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित की गई है। वहीं, मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए। 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।