GOVT JOB; सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने निकालीं बंपर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन…

खबर शेयर करें

GOVT JOB: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संगठन में कई रिक्त पदों के लिए आवेदन करने के लिए आवेदकों को आमंत्रित किया है। उसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 नवंबर, 2021 से शुरू होने वाली है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बैंक में विशेष अधिकारी के पद के लिए उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है। सीबीआई में फिलहाल स्पेशल ऑफिसर पदों के लिए करीब 115 रिक्तियां हैं। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट Centralbankofindia.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 17 दिसंबर 2021 तक है। आवेदन करने से पहले यहां दी गई जरूरी डिटेल्स जैसे महत्वपूर्ण तारीखें, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क आदि को ध्यान से पढ़ें। उम्मीदवार जो पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यहां उपलब्ध विस्तृत अधिसूचना के माध्यम से शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा चेक कर सकते हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2021 नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

Ad Ad

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती 2021: महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत – 23 नवंबर 2021
आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख – 17 दिसंबर 2021
एडमिट कार्ड जारी होने की संभावना – 11 जनवरी 2022
ऑनलाइन एग्जाम (टेंटेटिव) – 22 जनवरी 2022

आवेदन शुल्क
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये के साथ जीएसटी होगी। जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।