GOVT JOB: मेडिकल ऑफिसर के 708 पदों पर निकली भर्ती, 19 जनवरी तक करें ऑनलाइन अप्लाई…

खबर शेयर करें

JKPSC Recruitment 2021: जम्मू कश्मीर पब्लिक सर्विस कमीशन ने मेडिकल ऑफिसर के 708 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 20 दिसंबर 2021 से शुरू हो चुकी है और 19 जनवरी 2022 तक इन पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है।

आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jkpsc.nic.in पर विजिट करें। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 6 मार्च से आयोजित हो सकती है। हालांकि अभी इस बात की केवल संभावना जताई जा रही है। आवेदन के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं आरक्षित वर्ग के लिए 500 रुपए आवेदन शुल्क लगेगा।

Ad Ad

 708 पदों में 450 पद मेडिकल ऑफिसर के लिए और 258 पद मेडिकल ऑफिसर (बैकलॉग) के लिए हैं। आयु सीमा की बात करें तो आवेदकों की उम्र 40 साल से ज्यादा नहीं हो। हालांकि कुछ वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में छूट है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।