Good News: SBI Clerk प्रारंभिक परीक्षा का Admit Card जारी, ऐसे करें डाउनलोड…

खबर शेयर करें

SBI Clerk Admit Card 2022 Out: भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के जरिए परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 25 नवंबर 2022 तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 19, 20 और 25 नवंबर 2022 को देश भर में निर्धारित केद्रों पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा दिसंबर 2022 या जनवरी 2023 में आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः ये खास उपलब्धि पाने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड, इन पहाड़ी उत्पादों को मिलेगी नई पहचान..

बिना एडमिट कार्ड के उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड के साथ एक आधिकारिक फोटो युक्त आईडी कार्ड जैसे कि आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी भी लेकर जाना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 5000 से अधिक रिक्तियों को भरा जाएगा।

Ad Ad Ad
Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *