Gold Mask: कोरोना की आहट के बीच बाजार मेें आया सोने का मास्क, बना दुल्हनों की पहली पसंद…

खबर शेयर करें

Corona Gold Mask: एक बार फिर देश में कोरोना की आहट शुरू हो चुकी है। ऐसे में कई राज्यों में मास्क को फिर से अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं गाइडलाइन भी जारी की जा रही है। ऐसे में इस बार सोने का मास्क बाजार में आया है। पहले यह मास्क दिल्ली, चंडीगढ़़ और अब पटना में आया है। यहां ज्ञान भवन में चल रही तीन दिवसीय ज्वेलरी कनेक्ट पटना प्रदर्शनी में भी सोने के मास्क को पेश किया है। सोने के मास्क को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

लोग लगातार इसके बारे में जानकारी जुटा रहे है। वहीं कंपनी का मानना है कि इसकी बिक्री भी उम्मीद से बेहतर है। ज्वेलरी प्रदर्शनी में गोल्ड लाख रुपये के मास्क की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है। माडल इसे खूबसूरत अंदाज में प्रदर्शित कर रही हैं। बता दें कि इससे पहले वर्ष 2020 में पहली बार दिल्ली में लगी एक प्रदर्शनी में गोल्ड मास्क को पेश किया गया।इसके बाद गोल्ड मास्क को चंडीगढ़ की ज्वेलरी प्रदर्शनी में पेश किया गया। वहां भी इसे पसंद किया गया। अच्छी बिक्री हुई। ग्राहकों को यह नया आभूषण लुभाने लगा।

इस बारे में कंपनी के आनर जयंत सोनी का कहना है कि कुछ ग्राहक अपनी पसंदीदा डिजाइन में भी गोल्ड मास्क की मांग करने लगे। हमने उनके अनुरूप भी गोल्ड मास्क उपलब्ध कराया। अब पटना की ज्वेलरी प्रदर्शनी में इसे पेश किया गया है। उन्होंने बताया कि हम चार गोल्ड मास्क यहां लाए थे। इसमें तीन की बुकिंग हो चुकी है। गोल्ड मास्क को 17 ग्राम सोना में पेश किया गया है। इसकी कीमत एक लाख रुपये है। कोरोना काल में कंपनी 17 गोल्ड मास्क बेच चुकी है। अब भी इसकी मांग बनी हुई है। जिनके घरों में शादी है वे सुरक्षा की दृष्टि से भावी दुल्हनों के लिए खास तौर से खरीद रहे हैं। उनकी कंपनी कम से कम सोने में आभूषण तैयार करती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुरः नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदमः कल्पना
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।