BIG NEWS: WhatsApp, Facebook और इंस्टा दुनिया भर में डाउन, यूजर्स परेशान…

खबर शेयर करें

 BIG NEWS: व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक भारत डाउन होने से दुनिया भर में यूजर्स परेशान हो गए हैं। भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक के डाउन होने से यूजर्स को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वेबसाइट मॉनिटरिंग सर्विस डाउनडेटेक्टर के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक घंटे में तीनों सेवाएं लगभग बंद हैं।

तीनों प्लेटफॉर्म के डाउन होने की समस्या एंड्रायड, आईओएस और कंप्यूटर सभी पर दिखाई दी जिससे यूजर्स बेहद परेशान हो गए। एक ओर जहां फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स न्यूज फीड को अपडेट नहीं कर सके, तो वहीं वॉट्सऐप यूजर्स ना मैसेज भेज पाए और ना ही रिसीव कर पाए। हालांकि फेसबुक ने इस संबंध में बयान जारी किया है और कहा है कि जल्द ही समस्या को सुलझा लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।