(बड़ी खबर)-देश के इन राज्यों में कल से लॉकडाउन, पढिय़े कहां मिली क्या-क्या छूट

खबर शेयर करें

Lockdown News India: कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ते जा रही है। ऐसे में कई राज्यों ने लॉकडाउन लगाया है जिसमें और सख्ती की जा रही है। वहीं कई राज्यों ने सोमवार से लॉकडाउन की घोषणा की है। कोरोना का पीक अपने चरम पर है। हर दिन देश में लाखों की संख्या में केस आ रहे है। लेकिन इसके बावजूद लोग अपनी हरकतों से वाज नहीं आ रहे है। लॉडडाउन के दौरान कई चीजों में छूट दी गइ्र है कई बंद है। आइये जानते है कहां-कहां कल से लॉकडाउन बढ़ाया गया है।

दिल्ली- सबसे भयावक स्थिति इस समय दिल्ली में चल रही है। लगातार कोरोना केस आ रहे है। ऐसे में केजरीवाल सरकर ने आज से फिर लॉकडाउन को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है। जिसके बाद अब लॉकडाउन अगले सोमवार तक जारी रहेगा। आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की।

Ad Ad

केरल- यहां भी कोरोना बेकाबू है। ऐसे में केरल सरकार ने 8 मई की सुबह से ही यहां लॉकडाउन लगा दिया है, जो कि 16 मई तक लागू रहेगा। यहां राशन दुकाने, सब्जी दुकानें समेत जरूरी वस्तुओं की दुकानें शाम 7.30 बजे तक खुली रहेंगी।

गोवा-यहां सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा की गई है। राज्य सरकार ने इसे कफ्र्यू का नाम दिया है। आदेश के अनुसार रविवार 9 मई से 23 मई तक सख्त कफ्र्यू लागू रहेगा। यहां सिर्फ चिकित्सा आपूर्ति सहित आवश्यक सेवाओं की अनुमति रहेगी।

तमिलनाडु- शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कोरोना के हालात की समीक्षा की गई। इस दौरान विशेषज्ञों की राय पर राज्य में लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया गया। इसे बाद प्रदेश में 10 मई से 24 मई तक के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा। केवल आवश्यक सेवाओं को छोडक़र सभी दुकानें और निजी व सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

हिमाचल- राज्य सरकार ने कोरोना के लगातार बढ़ते केसों को देखते हुए चार जिलों कांगड़ा, ऊना, सोलन और सिरमौर में कल यानी सोमवार से लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। दैनिक जरूरतों की दुकानें दिन में केवल तीन घटे ही खुली रहेंगी।

मेघालय- राज्य सरकार ने शनिवार को पूर्वी खासी हिल्स जिले में लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया। यहां लॉकडाउन के दौरान लोगों को आवश्यक सेवाओं में छूट मिलेंगी।

मिजोरम- राज्य सरकार ने कोरोना की गति को देखते हुए यहां ठोस कदम उठाते हुए 10 मई सुबह चार बजे से सात दिवसीय पूर्ण लॉकडाउन लागू करने की शुक्रवार को घोषणा की। जो 17 मई तडक़े चार बजे तक पूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा। यहां किसी भी नागरिक को घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है।

राजस्थान- प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने भी 10 से 24 मई तक के लिए लॉकडाउन लागू  करने का एलान कर दिया है। इस दौरान केवल आवश्यक सेवाओं को छोडक़र सब कुछ बंद रहेगा।

कर्नाटक- शुक्रवार को मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने यहां 14 दिन के लिए पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। जिसके बाद कर्नाटक में 10 मई से लेकर 24 मई तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। केवल जरूरी सेवाओं को खोला गया है।

महाराष्ट्र- यहां पुणे में सरकार ने संपूर्ण वीकेंड लॉकडाउन को लागू किया है। साप्ताहिक लॉकडाउन में केवल दवा की दुकानों को ही खोलने की अनुमति दी गई है।

पुडुचेरी– सोमवार से यहां संपूर्ण लॉकडाउन शुरू हो जायेगा जो कि 24 मई तक प्रभावी रहेगा।  केवल आवश्यक सेवाओं को नियमों और शर्तों के साथ खुले रहने की अनुमति रहेगी। आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को दोपहर 12 बजे तक बिना एयर कंडीशनिंग सुविधा के काम करने की अनुमति दी जाएगी।

मणिपुर- यहां सरकार ने सात जिलों में नौ दिन के लिए 24 घंटे का कफ्र्यू लागू करने की घोषणा की है। इन सभी जिलों में 8 से 17 मई तक कफ्र्यू लागू रहेगा। केवल आवश्यक सेवाओं, कोरोना जांच और टीकाकरण के लिए लोगों को घर से बाहर निकलने की छूट दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।