दिल्ली से बड़ी खबर: सीएम केजरीवाल ने बढ़ाया अगले एक हफ्ते का लॉकडाउन

खबर शेयर करें

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के हाल हर दिन बिगड़ते जा रहे है। ऐसे में एक बार फिर राजधानी दिल्ली में सात दिन का लॉकडाउन और बढ़ा दिया गया है। रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका एलान किया है। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 19 अप्रैल को छह दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी जो सोमवार सुबह पांच बजे तक लागू था। इससे पहले आज रविवार को नये आदेश के तहत सोमवार तक बढ़ा दिया गया।

गौरतलब है कि दिल्ली में 20 अप्रैल से सोमवार सुबह 5 बजे तक लाकडाउन लगाया गया था, जो कल सोमवार सुबह खत्म हो रही है। लेकिन आज रविवार को डीडीएमए की बैठक में फिर से लाकडाउन को बढ़ाने पर फैसला लिया है। जिसके बाद सीएम केजरीवाल ने लॉकडाउन बढ़ा दिया है। लाकडाउन बढ़ाने से दिल्ली में कोरोना की चेन को तोडऩे में काफी मदद मिलेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।