Bank Jobs 2023: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली भर्ती, 17 मई तक आवेदन का मौका..

खबर शेयर करें

BOB Recruitment 2023: बैंक ऑफ बड़ौदा ने विभिन्न पोस्ट पर 157 वैकेंसी निकाली है. सरकारी नौकरी के लिए इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 मई 2023 है. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को बैंक ऑफ बड़ौदा के आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in/bobsomar23/ पर जाना होगा.

1. Relationship Manager- कुल 66 सीटें
2. Credit Analyst- कुल 74 सीटें
3. Forex Acquisition and
Relationship Manager- कुल 17 सीटें

Ad Ad

उम्मीदवार को ग्रेजुएशन के साथ संबंधित क्षेत्र में पीजी डिप्लोमा या पीजी की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही संबंधित फील्ड में एक्सपीरियंस भी होना चाहिए. आयु सीमा सभी पदों पर अलग है. उम्मीदवार की आयु 28 से 42 के बीच में होना चाहिए. सलेक्टेड कैंडिडेट्स को इंडिया में कहीं पर भी पोस्ट किया जा सकता है. कैंडिडेट्स से आग्रह है कि अप्लाई करने से पहले वह एक बार ऑफिशियल नोटिस को ध्यान से पढ़ लें.

इन सभी 157 सीटों में 136 सीटें आरक्षित हैं. एससी के लिए 31, एसटी के लिए 24, ओबीसी के लिए 62, ईडब्ल्यूएस के लिए 19 और 21 जनरल के लिए आरक्षित की गई है. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इसके ऑफिशियल वेबसाइट www.bankofbaroda.co.in पर जाकर पता कर सकते हैं.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।