Admit Card 2022: Nainital Bank क्लर्क और मैनेजमेंट ट्रेनी का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड….

खबर शेयर करें

Nainital Bank Admit Card 2022: नैनीताल बैंक ने क्लर्क और मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nainitalbank.co.in के जरिए परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा मार्च में संभावित है। क्लर्क के 50 और मैनेजमेंट ट्रेनी के कुल 50 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

न पदों के लिए अधिकतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन पास मांगी गई थी। आवेदक का 50 फीसदी नंबरों के साथ पास होना अनिवार्य है। साथ ही आवेदक को कंप्यूटर की भी जानकारी होनी चाहिए। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 फरवरी 2022 से शुरू हुई थी और 25 फरवरी 2022 तक चली थी। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2022 थी, जिसे आगे बढ़ा दिया गया था। आधिकारिक वेबसाइट nainitalbank.co.in जरिए परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।