Admit Card 2022: फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड…

खबर शेयर करें

UPSSSC Forest Guard Admit Card 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के जरिए परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोज 21 अगस्त 2022 को किया जाएगा।

परीक्षा का आयोजन राज्य के 27 शहरों में निर्धारित केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड डाक के जरिए नहीं भेजा जाएगा। अभ्यर्थी को परीक्षा प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही डाउनलोड करना होगा। अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश की अनुमित नहीं होगी। अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पर एक फोटोयुक्त आधिकारिक पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या पैनकार्ड भी लेकर जाना होगा। परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी शेड्यूल को चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ग्रीनवूड्स ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।