Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मॉनसून सक्रिय, चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

खबर शेयर करें

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मॉनसून ने पूरी तरह दस्तक दे दी है और मंगलवार को बादल झमाझम बरसने के मूड में नजर आए। मौसम विभाग ने देहरादून, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और नैनीताल जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने जानकारी दी कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है, जिससे पहाड़ों से लेकर मैदानों तक तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और विशेष रूप से चारधाम यात्रियों से 25 से 27 जून तक अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है, क्योंकि इस दौरान भूस्खलन और जलभराव का खतरा बढ़ सकता है।

अन्य जिलों में भी मानसून की मेहरबानी

चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है, लेकिन शेष उत्तराखंड भी मॉनसून की मेहरबानी से भीगता रहेगा। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। कुछ क्षेत्रों में बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में रिमझिम बारिश से मौसम खुशनुमा बना रहेगा, हालांकि उमस थोड़ी परेशानी बढ़ा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर )-कैंची धाम के जाम के बाद जागी पुलिस, 73 वाहन सीज

पांच दिन का मौसम पूर्वानुमान जारी

मौसम विभाग ने 25 से 29 जून तक के लिए पांच दिन का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान पूरे राज्य में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। विशेष रूप से 25 और 27 जून को पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि 28 और 29 जून को बारिश की तीव्रता में कुछ कमी आने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कोटाबाग: पवलगढ़ में क्षेत्रवासियों से मिले दर्जा मंत्री सुरेश भट्ट, विकास कार्यों पर हुआ संवाद

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।