उत्तराखंड: WEATHER ALERT, इन जिलों में मौसम का अलर्ट…

खबर शेयर करें

Uttarakhand weather Alert- उत्तराखंड में कल से मौसम का मिजाज बदलने वाला है, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 16 से 18 दिसंबर तक बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान बताया गया है।मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को मौसम शुष्क रहेगा और पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की संभावना है, जबकि 16 दिसंबर को गढ़वाल के पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी होने की संभावनाएं जताई गई है। इसके अलावा ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाके में बर्फ गिरने के आसार हैं।

इसके अलावा 17 दिसंबर को पहाड़ के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी बारिश की संभावना है, जबकि 18 को पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है चमोली बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद में मौसम का सबसे ज्यादा प्रतिकूल प्रभाव रहने की संभावनाएं जताई गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।