हल्द्वानी : शास्त्रीय नृत्य में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, धनुष सदन रहा प्रथम

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। विज्डम पब्लिक स्कूल में अन्तर्सदनीय शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न सदनों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी नृत्य प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों ने शास्त्रीय नृत्य के माध्यम से संगीत की बारीकियों, भाव-भंगिमाओं और लय-ताल का मनमोहक प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता में धनुष सदन ने प्रथम तथा पृथ्वी सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः (बड़ी खबर)-गुरूवार को भी सीएम धामी का हल्द्वानी दौरा, देखिए पूरा कार्यक्रम

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी पायल दानी एवं सुधा सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं छात्रों में योगेश जोशी एवं हिमानी बिष्ट सहित अन्य विद्यार्थियों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।