हल्द्वानीः (बड़ी खबर)-गुरूवार को भी सीएम धामी का हल्द्वानी दौरा, देखिए पूरा कार्यक्रम

खबर शेयर करें

Haldwani News: प्रभारी अधिकारी जिला अधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना अनुसार मा. मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी दिनांक 10 सितम्बर, 2026 को अपने जनपद नैनीताल के भ्रमण के दूसरे दिन प्रातः 09:15 बजे होटल अमरदीप देवलचौड़ चौराहा, हल्द्वानी से कार द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 09:30 बजे – महालक्ष्मी मन्दिर, बेरीपड़ाव, हल्द्वानी आगमन एवं मन्दिर दर्शन-पूजा करने के पश्चात वहां से होटल अमरदीप देवलचौड़ चौराहा, हल्द्वानी को प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री वहां पूर्वाह्न 10:30 से 11:30 बजे तक युवा संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग के उपरांत वहां से प्रस्थान कर दोपहर 12:00 बजे शहीद स्मारक, हल्द्वानी पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि/पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री 12:05 बजे शहीद स्मारक से प्रस्थान कर वाटिका बैंकेट एण्ड लॉन, हल्द्वानी पहुंचकर वहां आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। तदोपरांत मुख्यमंत्री अपराह्न 01:30 बजे वाटिका बैंकेट से कार द्वारा रुद्रपुर को प्रस्थान करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।