चौखुटिया: बगड़ी में मां भगवती की विशाल जागरण चौकी, समाजसेवी नन्दन गोस्वामी के आयोजन में सजेगी भजन संध्या

खबर शेयर करें

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। मां नन्दा देवी मेले के पावन अवसर पर बगड़ी में मां भगवती की विशाल जागरण चौकी एवं भव्य भंडारे का आयोजन 13 सितंबर को किया जाएगा। क्षेत्र के समाजसेवी नन्दन गिरी गोस्वामी की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है।

जागरण चौकी में मां भगवती, भगवान शिव, बजरंगबली और राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। इसके साथ ही रमेश बाबू गोस्वामी पार्टी एवं अन्य कलाकारों द्वारा भक्ति गीत और भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। भजन संध्या में श्रद्धालु मां भगवती की भक्ति में सराबोर होंगे।

Ad

आयोजक नन्दन गिरी गोस्वामी, सुपुत्र स्व. फकीर गिरी गोस्वामी, ग्राम रमनागांव, विकासखंड चौखुटिया, क्षेत्र में सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके द्वारा पूर्व में भी क्षेत्र में कई भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इस बार मां नन्दा देवी मेले के अवसर पर आयोजित जागरण चौकी एवं भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे सीएम धामी, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

आयोजक ने समस्त क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे 13 सितंबर को रात्रि 7 बजे बगड़ी पहुंचकर मां भगवती के जागरण में शामिल हों, मां का आशीर्वाद प्राप्त करें और कलाकारों का उत्साहवर्धन करें। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : सीएम धामी ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी को श्रद्धांजलि

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।