हल्द्वानी: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को अंतिम विदाई

खबर शेयर करें

चित्रशिला घाट पर गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

पत्रकारिता और सूचना विभाग से जुड़े लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Ad

हल्द्वानी: जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल गिरिजा शंकर जोशी का 12 सितंबर की दोपहर आकस्मिक हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन से सूचना विभाग, मीडिया जगत और विभिन्न विभागों में शोक की लहर है। स्वर्गीय जोशी अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : अजय देवगन के हाथों किशोर भट्ट सम्मानित, मुंबई में रोशन किया उत्तराखंड का नाम

रविवार को उनका अंतिम संस्कार रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर गमगीन माहौल में किया गया। उनकी अंतिम यात्रा सुबह आठ बजे बीके पुरम, रेनबो पब्लिक स्कूल के समीप, बिठोरिया नंबर-1 स्थित उनके आवास से चित्रशिला घाट के लिए रवाना हुई।

अंतिम संस्कार में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट, मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला, दर्जा राज्यमंत्री शंकर कोरंगा, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल, सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेयी, नगर आयुक्त पारितोष वर्मा, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत, सहायक निर्वाचन अधिकारी हंसादत्त पांडे, संयुक्त निदेशक/महानिदेशक सूचना के प्रतिनिधि के.एस. चौहान, जिला सूचना अधिकारी ऊधमसिंह नगर गोविंद बिष्ट, प्रभारी मीडिया सेंटर हल्द्वानी अहमद नदीम सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, सूचना विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और शोकाकुल परिजन मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: (बड़ी खबर)-छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित, इस दिन होगा मतदान

इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके निधन को सूचना विभाग और मीडिया जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं : दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा का दबदबा, 12वीं बार निर्विरोध बने अध्यक्ष

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।