हल्द्वानी : सीएम धामी ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी को श्रद्धांजलि

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी स्थित पंत पार्क में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और नमन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी उत्तराखण्ड की धरती के गौरव और हम सभी के प्रेरणास्रोत हैं। उनका जन्म अल्मोड़ा जिले के खूंट गांव में हुआ और उन्होंने अपनी प्रतिभा, त्याग और नेतृत्व से देश के इतिहास में अमिट छाप छोड़ी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि पंत जी ने स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाई और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ निर्भीक होकर आवाज उठाई। स्वतंत्रता के बाद वे उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री बने और प्रशासनिक सुधार, शिक्षा, कृषि एवं औद्योगिक विकास की मजबूत नींव रखी।

Ad


देश के गृहमंत्री के रूप में उन्होंने राष्ट्र की एकता-अखंडता को सुदृढ़ किया और हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिलाने में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनके द्वारा स्थापित मूल्य, सादगी, ईमानदारी और जनसेवा की भावना आज भी हम सभी के लिए मार्गदर्शक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के निर्माण और विकास की प्रेरणा भी पंत जी के विचारों से ही मिलती है। राज्य सरकार उनके सपनों के उत्तराखण्ड को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः सीएम धामी आज हल्द्वानी में, देखिए पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा पीढ़ी को पंत जी के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।अवसर पर मुख्यमंत्री ने पंत पार्क में पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की प्रतिमा हेतु 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन , प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ,क्षेत्रीय सांसद श्री अजय भट्ट, मेयर हल्द्वानी श्री गजराज सिंह बिष्ट, पंत फाउंडेशन के प्रदेश संयोजक गोपाल रावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अन्य उपस्थित रहे।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।