सोमेश्वर: सड़क को तरस रहा पनेर गांव, डॉ. अजयपाल के ‘जन मिलन’ में छलका ग्रामीणों का दर्द

खबर शेयर करें

Someshwar News: सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से दावेदारी कर रहे डॉ. अजयपाल ने रविवार को ताकुला ब्लॉक के विभिन्न गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण अंचलों का दौरा कर जन-समस्याएं सुनीं और ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी रोजमर्रा की दुश्वारियों को समझा।

अभियान के तहत पनेर गांव में आयोजित ‘जन मिलन’ कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की उपेक्षा और बदहाली का दर्द खुलकर सामने आ गया। ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सोमेश्वर क्षेत्र से लगातार तीन बार भारतीय जनता पार्टी की विधायक रेखा आर्या के प्रतिनिधित्व के बावजूद उनका गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। देश की आजादी के दशकों बीत जाने के बाद भी पनेर गांव तक पक्की सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाएं नहीं पहुंच सकी हैं, जिसके कारण ग्रामीण अत्यंत विषम परिस्थितियों में जीवन यापन करने को मजबूर हैं।

जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ. अजयपाल ने कहा कि लगातार तीन कार्यकाल तक सत्ता में रहने के बावजूद यदि किसी गांव में सड़क जैसी प्राथमिक आवश्यकता उपलब्ध नहीं है, तो यह जनप्रतिनिधि और शासन की विफलता को स्पष्ट करता है।

यह भी पढ़ें 👉  गुरु-शिष्य परंपरा और पहाड़ी विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने की पहल, 6 जून को होगा खरखीना महोत्सव

उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि इस बार क्षेत्र की जनता परिवर्तन के लिए पूरी तरह मन बना चुकी है। वे सोमेश्वर विधानसभा के सर्वांगीण विकास और पनेर सहित सभी उपेक्षित गांवों की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं।

इसके अलावा डॉक्टर अजय पाल में रविवार को थापला गांव में भी जनमिलन बैठक में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ग्राफिक एरा ने अंतरिक्ष नवाचार को दी नई ऊंचाई

इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र बाराकोटी ताकुला ब्लॉक अध्यक्ष बहादुर सिंह मेहता, महिला मोर्चा अध्यक्ष हेमा भंडारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक सिंह बोहरा, शंकर सिंह रावत, सुनील बाराकोटी, राजेंद्र प्रसाद टम्टा, दिनेश पिलख्वाल सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।