हल्द्वानी : अजय देवगन के हाथों किशोर भट्ट सम्मानित, मुंबई में रोशन किया उत्तराखंड का नाम

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़/मुंबई। पिथौरागढ़ के किशोर भट्ट ने मुंबई में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। पिछले करीब 20 वर्षों से इंटीरियर एवं होम डेकोर के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले उद्योगपति किशोर भट्ट के संस्थान ‘इंजी होम इंटीरियर हब’ (INzi Home The Interior Hub) को प्रतिष्ठित ‘इंटरनेशनल ग्लोरी अवॉर्ड्स 2026’ से सम्मानित किया गया है।

मुंबई के जुहू स्थित होटल नोवोटेल में आयोजित भव्य समारोह में इंजी होम को “Most Trusted Residential Interior Design Brand” के खिताब से नवाजा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल बॉलीवुड अभिनेता एवं पद्मश्री अजय देवगन के हाथों किशोर भट्ट ने यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किया।

इंजी होम ने आधुनिक कार्यशैली, नवीन आवासीय इंटीरियर डिजाइन और समयबद्ध सेवाओं के माध्यम से ग्राहकों के बीच मजबूत विश्वास कायम किया है। इसी उपलब्धि के चलते संस्थान को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : सीएम धामी ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी को श्रद्धांजलि

सम्मान प्राप्त करने के बाद किशोर भट्ट ने खुशी व्यक्त करते हुए अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और ईश्वर के आशीर्वाद को दिया। उन्होंने कहा कि होटल नोवोटेल जुहू जैसे बड़े मंच पर अजय देवगन के हाथों सम्मान प्राप्त करना उनके लिए बेहद गर्व का क्षण है। यह सम्मान उनके ग्राहकों के वर्षों से कायम विश्वास की भी पहचान है।

यह भी पढ़ें 👉  शाबास भुली : ड्राइवर की बेटी ने रचा इतिहास, गरुड़ की नेहा बनीं ITBP में असिस्टेंट कमांडेंट

उन्होंने अपने सभी ग्राहकों, शुभचिंतकों, पूरी टीम और उत्तराखंडवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार इंजी होम को भविष्य में रेजिडेंशियल इंटीरियर के क्षेत्र में और बेहतर, आधुनिक एवं विश्वस्तरीय सेवाएं देने के लिए प्रेरित करेगा।

किशोर भट्ट की इस उपलब्धि की खबर से पिथौरागढ़ सहित पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर है। क्षेत्रवासियों ने इसे उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण बताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।