उत्तराखंड: UKPSC ने जारी किये इस भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

खबर शेयर करें

Dehradun News: उत्तराखंड में लोक सेवा आयोग में सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह परीक्षा राज्य में 7 मई से 10 मई के बीच में आयोजित की जा रही है। आयोग द्वारा बताया गया है कि 7 मई को पहली पाली में सामान्य हिंदी और दूसरी पारी में सामान्य अंग्रेजी की परीक्षा होगी। जबकि 8 मई को पहली पारी में सिविल इंजीनियरिंग प्रथम और द्वितीय पाली में द्वितीय पेपर होगा।

इसी प्रकार 9 मई को पहली पाली में मैकेनिकल इंजीनियर प्रथम और दूसरी पारी में द्वितीय पेपर होगा । वही आयोग की ओर से उत्तराखंड सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा उत्तराखंड स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एक्जाम 23 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।