उत्तराखंडः मौसम ने बदली चाल, अगले 48 घटों में इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट…

खबर शेयर करें

Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में आज से मौसम का मिजाज फिर बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे राज्य के विभिन्न जनपदों में बारिश बर्फबारी- ओलावृष्टि की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 24 जनवरी को राज्य के अनेक स्थानों पर बारिश का दौर शुरू होगा। जो कि 26 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान 2500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी होगी। आगे पढ़िये…

24 और 25 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, जिले में बर्फबारी और देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर, हरिद्वार जिले में कहीं कहीं गर्जन के साथ बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। ऐसे में इन दो दिन संबंधित जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।