उत्तराखंड: भोजनमाता की मेहनत लायी रंग, पहाड़ की बेटी रश्मि को ऑल इंडिया IIT परीक्षा में मिली 49रैंक

खबर शेयर करें

PITHORAGADH NEWS: कहते है पूत के पांव पालने में ही दिख जाते है। बचपन से मेधावी रही पहाड़ की रश्मि पंत ने पूरे देश को दिखा दिया कि दुनियां में कुछ भी असंभव नहीं है, बस लगन और मेहनत होनी चाहिए। मंजिल तक आप पहुंच जाओंगे। पिथौरागढ़़ की रश्मि पंत ने (IIT Exam) आईआईटी परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 49रैंक प्राप्त पूरे देश में अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। वर्तमान में रश्मि कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर नैनीताल में बीएससी की छात्रा है। रश्मि की सफलता पर जहां एक ओर उसके परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं आईआईटी में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल भी गौरवान्वित किया है।

मूलरूप से पिथौरागढ़ जिले के भट्टीगांव बेरीनाग निवासी रश्मि पंत ने (IIT Exam) आईआईटी परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 49रैंक प्राप्त किया है, जिसके बाद उनका (IIT Exam) आईआईटी कानपुर में चयन हुआ है। वह वर्तमान में कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से बीएससी कर रही है। रश्मि की माता प्रभा पन्त विद्यालय में भोजनमाता हैं। जो स्कूल में खाना बनाती है। मां की मेहनत और बेटी की लगन ने आज पूरे देशभर मेें सफलता की नई कहानी लिख डाली है। रश्मि ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय भट्टीगांव बेरीनाग से प्राथमिक शिक्षा के बाद कक्षा 6 से 12वीं तक की पढ़ाई राजकीय बालिका इंटर कालेज बेरीनाग से प्राप्त की।

पहाड़ की बेटी की सफलता पर भट्टीगांव गौरवान्वित किया है। रश्मि पंत की सफलता पर कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो एनकेजोशी, कुलसचिव दिनेश चंद्र, डीआईसी निदेशक प्रो संजय पंत, निदेशक शोध एवं प्रसार निदेशालय प्रो ललित तिवारी, डीन साइंस प्रो एबी मेलकानी ने उन्हें बधाई दी हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: राज्य स्तर पर चमकी गुरु द्रोणा स्कूल की हर्षिता, राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।