उत्तराखंड: पहाड़ की बेटी ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव, बनी पुलिस टेलीकॉम डिपार्टमेंट में RMO

खबर शेयर करें

PITHORAGADH NEWS: बेटियां लगातार उत्तराखंड का नाम रोशन कर रही है। खासकर पहाड़ी जिलों से बेटियों ने उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। आज बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। अब पिथौरागढ़ की मनीषा पंत का चयन पुलिस टेलीकॉम डिपार्टमेंट में रेडियो मेंटेनेंस ऑफिसर के पद पर हुआ है। मनीषा की इस सफलता के बाद परिवार में खुशी का माहौल है।

पिथौरागढ़ सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पिथौरागढ़ की पूर्व छात्रा मनीषा पंत का चयन पुलिस टेलीकॉम डिपार्टमेंट में रेडियो मेंटेनेंस ऑफिसर RMO के पद पर हुआ है। उनकी सफलता पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

मनीषा ने यह परीक्षा वर्ष 2020 में उत्तीर्ण की उसके बाद 1 वर्ष देहरादून में ट्रेनिंग करके अभी उन्होंने इस पद के लिए ज्वाइन किया है। मनीषा की इस उपलब्धि पर जहां उनके परिवार में खुशी का माहौल है वहीं क्षेत्रवासी भी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। मनीषा इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता शिक्षकों को देती हैं जिन्होंने हमेशा उनका मार्गदर्शन किया।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।