उत्तराखंड: (दुखद खबर)- घर में लगी आग, बुजुर्ग दंपति की जलकर दर्दनाक मौत…

खबर शेयर करें

Pauri News: उत्तराखंड से दुखद खबर सामने आ रही है। एक घर में आग लगने से बुजुर्ग दंपति की जलकर मौत हो गई। पूरा मामला पौड़ी के पाबौ के अंर्तगत थापली गांव का है। रात करीब साढ़ नौ बजे की बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने आग पर काबू पाकर दोनों को घर से बाहर निकाला। जिन्हें जिला चिकित्सालय लाया गया है। लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।

जानकारी देते हुए पुलिस चौकी पाबौ के प्रभारी दीपक पंवार ने बताया कि रात को ग्राम प्रहरी ने सूचना दी कि गांव थापली के एक मकान में आग लगी

सूचना पर टीम मौके पर गई तब तक मकान में रह रहे बंदूर लाल (88 वर्ष) तथा उनकी पत्नी गोदांबरी देवी ( 82 वर्ष) आग की चपेट में आ गए। बताया कि दोनों के बुरी तरह से झुलस जाने से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: आज इन जिलों में तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी

उन्होंने बताया कि घर में दोनों दंपती अंकेले ही रहते थे। घर में काफी सूखी लकड़ी भी रखी गई थी। चूल्हें की आग के फैलने के कारण आग लगना माना जा रहा है। बुजुर्ग दंपति की मौत के बाद पूरे गांव में मातम में छा गया

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।