उत्तराखंड: नर्सिंग ऑफिसर के 1383 पदों पर भर्ती का शासनादेश जारी…

खबर शेयर करें

Uttarakhand Govt Job: नर्सिंग अधिकारी के पद पर 1377 युवाओं का चयन होने के पश्चात अब जल्द ही 1383 पदों पर चिकित्सा शिक्षा विभाग मेडिकल कॉलेज के द्वारा नर्सिंग भर्ती की चयन/आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस संबंध में संविदा एवं बेरोजगार नर्सिंग अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हरिकृष्ण बिजल्वाण ने बताया कि शासन की ओर से 1383 पदों पर नर्सिंग अधिकारीयों की भर्ती का शासनादेश प्राप्त हो गया है। इस भर्ती में जहां एक ओर 80% पद महिला और 20% पद पुरुष अभ्यर्थियों के होंगे वहीं दूसरी ओर 70% पदों पर डिप्लोमा धारक युवाओं और 30% पदों पर डिग्री धारक युवाओं का चयन किया जाएगा। यह भर्ती वर्षवार मेरिट के आधार पर होगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।