उत्तराखंड: पल भर मेें सोने के कंगन पर हाथ किया साफ, CCTV में कैद हुई महिला…

RUDRAPUR NEWS: उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित बंसल ज्वेलर्स में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 62.740 ग्राम सोने के जेवरात पार हो गए इस चोरी का पता चलते ही शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, तो पता चला किस शोरूम में आई दो महिलाओं ने बड़ी ही चतुराई से साढ़े तीन लाख का 1 जोड़ी सोने का कंगन चुरा लिया। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई है पुलिस ने मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक गदरपुर निवासी अमरजीत सिंह ने बताया कि, वह बंसल ज्वैलर में मैनेजर हैं 30 अक्टूबर की रात 10:00 बजे शोरूम बंद कर स्टॉक का मिलान किया गया, तो इस दौरान 1 जोड़ी सोने का कंगन वजन 62.740 ग्राम कम मिला। जिसकी कीमत लगभग 3.53 लाख रुपया थी, काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिले। जिसके बाद शोरूम के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो दो महिलाएं खरीदारी के बहाने सोने का कंगन चुराते हुए सीसीटीवी में कैद दिखाई दी आरोप है कि उनके साथ एक युवक भी था। मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रही महिलाओं की पहचान करनी शुरू कर दी है पुलिस ने बताया कि जल्द ही चोरी का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।










