उत्तराखंड: DREAM 11 टीम बनाकर देवभूमि के जवान ने जीते एक करोड़, खुशी से झूमा परिवार…

खबर शेयर करें

DREAM 11: आईपीएल ने कई खिलाड़ियों के दिन बदले हैं। लेकिन जब से dream11 सहित अन्य प्लेटफार्म पर टीम बनाकर लोग आईपीएल खेलने लगे हैं तब से कई लोग करोड़पति भी बने हैं। पिछले कुछ साल से फेंटेसी लीग में किसकी किस्मत कब बदल जाए इसके बारे में कुछ नही कहा जा सकता, ऐसा ही कुछ हुआ चमोली जिले विकासखंड घाट के ग्राम पंचायत कनोल निवासी जसपाल सिंह नेगी के साथ, हुआ यूं कि जसपाल रातों-रात करोड़पति बन गया।

जसपाल सिंह नेगी जो कि भारतीय सेना के जवान हैं। उन्होंने ड्रीम 11 में एक करोड़ रुपये जीते हैं। उनकी इस जीत पर उनका परिवार और उनके गांव में खुशी की लहर है। एक आर्मी का जवान करोड़ पति बन गया है। इस पर किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि उनके गांव का ल़ड़का एक दम से करोड़ पति बन गया है। वहीं बता दें कि आर्मी के जवान जसपाल सिंह रावत को वहां की विधायक मुन्नी देवी शाह ने भी बधाई दी है। सोशल मीडिया के जरिए पूरे ग्राम वासियों ने जवान को dream11 में एक करोड़ रुपए जीतने पर बधाई दी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।