Uttarakhand-(बड़ी खबर)-उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार की घोषणा, इन पांच हस्तियों को मिलेगा सम्मान…

Dehradun News: देवभूमि उत्तराखंड में उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार वर्ष 2022 के लिए समिति द्वारा पांच हस्तियों को चुना गया है। जिनमें भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल इसके अलावा कवि लेखक गीतकार एवं वर्तमान में भारतीय फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी तथा पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत और कवि लेखक और गीतकार स्वर्गीय गिरीशचंद्र तिवारी गिर्दा तथा साहित्य पत्रकारिता क्षेत्र में स्वर्गीय श्री वीरेन डंगवाल को उत्तराखंड गौरव सम्मान वर्ष 2022 के लिए चयनित किया गया है।



