उत्तराखंड: (बधाई)- देवभूमि की बेटी अमिता ने किया कमाल, USA MIT में हुआ चयन…

खबर शेयर करें

Uttarakhand News : आज उत्तराखंड की बेटियां चारों ओर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही है, जहां इक ओर अपने माता-पिता और परिजनों का मान बढ़ा रही है वहीं दूसरी ओर पूरे राज्य और प्रदेश का मान भी बढ़ा रही हैं ।  हम आपको उत्तराखंड की एक और बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं । जिसने अपनी काबिलियत के बल पर अपनी और उत्तराखंड की एक अलग ही पहचान बनाई है।

मूल रूप से रुड़की उत्तराखंड की रहने वाली अमिता गिरी का चयन (Massachusetts Institute Technology ) एमआईटी यूएसए के लिए हुआ है एमआईटी एक उच्च शिक्षा की निजी तौर पर नियंत्रित सह शिक्षा संस्थान है जो अपने वैज्ञानिक और तकनीकी परीक्षण और अनुसंधान के लिए विश्व प्रसिद्ध है।

बता दें की इस कॉलेज में चयनित होना बहुत ही गौरव की बात है क्योंकि बहुत ही कम लोगों का ही एमआईटी में चयन हो पाता है । एमआईटी में प्रवेश के लिए बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा है । इसमें चयनित होने के लिए बहुत अधिक मेहनत और तैयारी की आवश्यकता होती है।अमिता ने अपनी शुरुआती शिक्षा रुड़की से ही पूरी की है । अमिता गिरी ने एनआईटी श्रीनगर से बीटेक की पढ़ाई पूरी की।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल :(दुखद)- धारी के पास दुदुली में खाई में गिरी मैक्स, दो लोगों की मौत, 4 घायल

अमिता की इस उपलब्धि से जहां उसके परिजनों में खुशी का माहौल है वहीं पूरे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।अमिता की शुरुआती शिक्षा की बात की जाए तो अमिता बाल्यकाल से ही बहुत अधिक प्रतिभावान और पढ़ाई में तेज रही हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।