उत्तराखंड: शादी की तीसरी सालगिरह मनाने पहाड़ पहुंचे रणवीर और दीपिका, ऐसे उठाया प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ …

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को तीन साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने14 नवंबर 2018 को इटली में शादी की थी। इटली के लेक कोमो स्थित 700 साल पुराने विला डेल बालबियानेलो में कोंकणी और फिर सिंधी रीति-रिवाज से दोनों ने शादी की थी। अब इन दिनों रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अल्मोड़ा के बिनसर में प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठा रहे हैं। वह एक रिजार्ट में ठहरे हैं। बॉलीवुड की इस प्रसिद्ध जोड़ी ने रविवार को अपनी शादी की तीसरी सालगिरह बिनसर में ही मनाई।

बताया जा रहा है कि शनिवार को रणवीर और दीपिका मुंबई से सीधे हेलीकॉप्टर से डीनापानी स्थित हेलीपैड पर उतरे। यहां हेलीपैड उतारने की अनुमति जिला प्रशासन से ली गई थी। जिसके बाद दोनों कार से सीधे बिनसर स्थित मैरी बटन रिजार्ट में पहुंचे। रिजार्ट के कर्मचारियों की माने तो उन्होंने सालगिरह मनाने के लिए कोई केक या अन्य सामग्री नहीं मंगाई है। ये जोड़ी मंगलवार शाम मुंबई लौट जायेगी।

बता दें कि इससे पहले इससे पहले 2017 में भी दीपिका उत्तराखंड आईं थीं। वह यहां आराम करने पहुंची थीं। वह यहां नरेंद्रनगर में कुछ दिन रुकी थीं। दीपिका और रणवीर फिल्म राम लीला के बाद ही एक-दूसरे के करीब आए थे, लेकिन सच तो ये है कि दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म की शूटिंग से पहले ही हो गई थी। आज उनकी शादी की तीसरी सालगिरह मनाने उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में पहुंचे है।







लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज फॉलो करें
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें