उत्तराखंडः (बड़ी खबर)- सप्ताह भर मौसम रहेगा खराब, तीन जिलों में एवलांच की चेतावनी…

खबर शेयर करें

Dehradun Weather Update: उत्तराखंड लगातार मौसम बदल रहा है। कभी गर्मी अपनी तपन से लोगों को झुलसा रही है तो कभी बादल आसमान पर घेरा डाल रहे है। अब अगले छह-सात दिन मौसम खराब रहेगा। डीजीआरई चंडीगढ़ की ओर तीन जिलों में एवलांच की चेतावनी जारी की गई है। चेतावानी को देखते हुए उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से भी जिलों को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। आगे पढ़िए…

सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा का कहना है कि डीजीआरई चंडीगढ़ की ओर से मिले इनपुट के आधार पर उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों का अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही अन्य संबंधित विभागों को भी समन्वय स्थापित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। हालांकि उन्होंने इसे सामान्य प्रक्रिया बताया है। उन्होंने कहा कि यह एक सामान्य अलर्ट है, इससे घबराने वाली जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने केदारनाथ धाम में अगले कुछ दिनों में बर्फबारी के अलर्ट के मद्देनजर भी जिलों को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।