उत्तराखंड: (बड़ी खबर)- धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज, राज्य कर्मचारियों को मिल सकता है ये तोहफा…

खबर शेयर करें

Uttarakhand News: बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की होने वाली बैठक में राज्य कर्मचारियों को केंद्र के समान बढ़े हुए महंगाई भत्ते और दीपावली बोनस को स्वीकृति मिल सकती है। इसके अलावा बैठक में आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, उच्च शिक्षा, राजस्व, वित्त समेत विभिन्न विभागों से संबंधित प्रस्तावों पर निर्णय लिए जाएंगे। आगे पढ़िए…

बता दे कि प्रदेश सरकार दीपावली के अवसर पर 4800 ग्रेड वेतन से नीचे वेतनमान ले रहे कार्मिकों को बोनस देती है। मंत्रिमंडल की बैठक में इस संबंध में वित्त के प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के संकेत हैं। साथ में केंद्र सरकार ने हाल ही में अपने कार्मिकों के लिए महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि की है। मंत्रिमंडल राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ता बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे सकती है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।