उत्तराखंड:(बड़ी खबर)-घर से खुशी-खुशी बारात में आये थे दो युवक, मिली दर्दनाक मौत…

खबर शेयर करें

HARIDWAR ACCIDENT NEWS: मथुरा से हरिद्वार आई बारात में 2 बार आती दर्दनाक दुर्घटना का शिकार हो गए। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई बताया जा रहा है कि देहरादून क्षेत्र से आ रही कार ने दोनों बारातियों को इतनी जबरदस्त टक्कर मारी की दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर दिया है लेकिन कार चालक फरार बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक मथुरा से एक बारात कनखल आई थी और देहरादून हाईवे पर बने श्यामसुंदर भवन पर ठहरी थी। रात के समय दो बाराती राजा बाबू वर्मा और महेश वर्मा निवासी मथुरा सड़क के किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे कि इस बीच देहरादून की ओर से आ रही एक कार ने दोनों को रौद दिया हादसा इतना भयानक था कि दोनों की ही मौके पर मौत हो गई। रात के लगभग 12:00 बजे घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।