UPSC NDA/NA II Exam 2021: 5 सितंबर को होने वाली परीक्षा स्थगित, जारी हुई परीक्षा की नई तारीख

खबर शेयर करें

UPSC NDA/NA II Exam 2021: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने UPSC NDA/NA II परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया है उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए खुद को पंजीकृत किया है, वे आधिकारिक नोटिस upsc.gov.in पर देख सकते हैं। नोटिस के अनुसार, UPSC NDA/NA II परीक्षा 2021 पहले से निर्धारित संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (II), 2021 के साथ 14 नवंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी।  5 सितंबर 2021 को आयोजित होने वाली थी।

UPSC NDA/NA II परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 29 जून, 2021 को समाप्त होगी। पिछले नोटिस के अनुसार आवेदन विंडो 6 जुलाई को खुलेगी और 12 जुलाई, 2021 को समाप्त होगी। आवेदन प्रक्रिया 9 जून, 2021 को शुरू हुई थी।

Ad Ad

बता दें कि देशभर के 75 केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित होने वाली है। उम्‍मीदवारों को अपना परीक्षा केंद्र बदलने का मौका दिया जाएगा। उम्‍मीदवार यदि चाहें तो अपने परीक्षा केंद्र में बदलाव कर सकते हैं। बता दें कि UPSC NDA/NA II परीक्षा के लिए रजिस्‍ट्रेशन प्रोसेस 29 जून 2021 को खत्‍म हो गया। आवेदन प्रक्रिया 9 जून 2021 को शुरू हुई थी। इस भर्ती प्रक्र‍िया के जरिये राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में 370 और नौसेना अकादमी में 30 पदों को भरा जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।